इस मैच में दो पूर्व कप्तान, ऋषभ पंत और केएल राहुल, अपनी-अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ उतर सकते हैं। पिछले साल ऋषभ पंत दिल्ली के कप्तान थे, जबकि केएल राहुल लखनऊ के कप्तान थे। पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा, जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी कीमत थी। वहीं, राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।
अब तक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें से लखनऊ ने 3 मैच जीतें हैं, जबकि दिल्ली को 2 बार जीत मिली है। विशाखापट्टनम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों को अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतज़ार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।