मेवाड़ के शासक राणा सांगा को 'गद्दार' कहने वाले सपा सांसद के घर पर हमला
(UTTARPRADESH, India) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हमला कर दिया। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने मेवाड़ के शासक राणा सांगा को 'देशद्रोही' कहा था, जिससे करणी सेना के लोग भड़क गए। करीब 1000 कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर सांसद के घर पहुंचे और तोड़फोड़ और पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध सांसद द्वारा मेवाड़ के शासक राणा सांगा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।