रिलायंस के ही होबलीधर 10.22 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने भी पुरुषों की 100 मीटर फाइनल रेस डी में अपने ही पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को 0.01 सेकंड से बेहतर किया। लेन पांच और छह में एक-दूसरे के साथ दौड़ते हुए गुरिंदरवीर और होबलीधर के बीच बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई।
गुरिंदरवीर ने हालांकि मामूली अंतर से रेस जीतने के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड को 0.03 सेकंड के अंतर से अपने नाम कर लिया। अमलान बोरगोहेन ने 10.43 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया जिससे रिलायंस ने शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा कर लिया। यह तिकड़ी और अनिमेष कुजूर 100 मीटर में पिछले कुछ समय से भारत के शीर्ष धावक रहे हैं। कुजूर ने इस स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया।
गुरिंदरवीर ने इससे पहले 2021 और 2024 की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप के साथ-साथ 2024 फेडरेशन कप में 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था।
महिला वर्ग में तेलंगाना की नित्या गंधे ने 11 . 41 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। बाद में नित्या ने 200 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ज्योति याराजी को पछाड़कर पहला स्थान पाया। रिलायंस के लिए खेल रही ज्योति ने 13.07 का समय निकालकर मीटर बाधा दौड़ जीती और 200 मीटर में दूसरे स्थान पर रही ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।