महिला हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी वंदना कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा
(India) महिला हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी वंदना कटारिया ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहते हुए कहा कि वो अपने 15 साल के शानदार करियर के 'शिखर' पर पहुंच चुकी हैं। 32 साल की अनुभवी स्ट्राइकर कटारिया ने 320 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 158 गोल किए हैं। इसके अलावा वो भारतीय महिला हॉकी के इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं। महिला हॉकी टीम में 2009 से अपने करियर की शुरूआत करने वाली वंदना कटारिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टोक्यो खेलों में हैट्रिक बनाने वाली पहली और एकमात्र भारतीय महिला बनकर हॉकी की फील्ड में अपना नाम बखूबी रोशन किया। महिला हॉकी की स्टार प्लेयर कटारिया ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि मेरे लिए ये बेहद कठिन फैसला है। हालांकि इसके साथ उनका ये भी मानना ​​है कि वक्त आ चुका है कि अब कमान युवा खिलाड़ियों को सौंपी जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।