(India)
TMC ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया,TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि सरकार यह विधेयक लाकर गलत कदम उठा रही है। यह अल्पसंख्यक समुदायों के लिए ठीक नहीं है। सरकार को यह विधेयक वापस लेना चाहिए। टीएमसी वक्फ संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध करती है। साथ ही साथ सूत्रों के मुताबिक बताया जा कि TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा- वक्फ का टाइटल बदला गया। इसमें किए गए संशोधन असंवैधानिक हैं। इसमें 5 साल तक इस्लाम का पालन करने का प्रावधान जोड़ा गया है। संविधान में किसी को भी किसी धर्म का पालन करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। कोई मुझसे यह सवाल करने वाला कौन होता है कि मैं किसी धर्म का पालन कर रहा हूं या नहीं। वक्फ बनाने के लिए धर्म का पालन करना शर्त नहीं हो सकती। क्या हिंदू धर्म में ऐसा प्रावधान है कि कोई 5 साल तक किसी धर्म का पालन करे और फिर दान करे? हिंदू मंदिर मैं, मुस्लिम संपत्ति और ईसाई धर्म में दान कर सकता हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।