(India)
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के बदलते रुख को लेकर कुछ जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लालू यादव पर तंज कसते हुए पूछा गया है- "असली गिरगिट कौन है?" ये पोस्टर उनके हालिया बयान और बिल पर बदलते रुख को लेकर लगाए गए हैं। यह बिल गुरुवार सुबह लोकसभा में पास हुआ, जहां इसके पक्ष में 288 और विरोध में 232 सांसदों ने वोट किया। यह बिल राज्यसभा में भी पास हुआ, जहां इसके पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।