इस उम्र में डाइट को संतुलित और पौष्टिक बनाना सबसे जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दालें, साबुत अनाज और हल्के तेल में बना खाना शरीर को जरूरी पोषण देता है। साथ ही, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें जैसे अखरोट, अलसी और मछली दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं।
दूसरी तरफ, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चीनी, नमक और डीप फ्राई चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। ये चीजें शरीर में सूजन बढ़ा सकती हैं और दिल, किडनी या लिवर पर असर डाल सकती हैं। 40 की उम्र वो मोड़ है जहां से तय होता है कि आगे चलकर हम सेहतमंद रहेंगे या दवाओं पर निर्भर।
इसके साथ-साथ हर दिन 30 मिनट की वॉक, हल्का योग या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है। नींद पूरी लें और खुद को तनाव से दूर रखने की कोशिश करें| ऐसे छोटे-छोटे बदलाव, जैसे रोज़ समय पर खाना, मोबाइल से थोड़ी दूरी, और खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालना – ये सभी आदतें मिलकर भविष्य में बड़ी बीमारियों से बचा सकती हैं।
अगर 40 की उम्र में थोड़ी सी जागरूकता और समझदारी दिखाई जाए, तो 70 की उम्र में भी जीवन सेहतमंद, सक्रिय और दवा-मुक्त रह सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।