ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडन के कार्यकाल में लागू किए गए शॉवर पर प्रतिबंध को भी पलट दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा नियमों के तहत उन्हें शॉवर के नीचे 15 मिनट तक खड़ा रहना पड़ता था, जो उन्हें बिल्कुल बकवास लगता था। ट्रंप ने कहा, "मुझे नहाना बहुत पसंद है और मुझे अपने बालों की देखभाल करना भी पसंद है, इसलिए ओवल ऑफिस में भी शॉवर लगवाए जाने चाहिए।"
ट्रंप ने यह भी कहा कि नहाने पर लगाए गए प्रतिबंध गलत थे और अमेरिका इन्हें खत्म करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे पास इतना पानी है कि कई जगहों पर लोग नहीं जानते क्या करना है, लेकिन फिर भी घरों में शॉवर का पानी मुश्किल से निकलता है। ओबामा और बाइडन के शासन में शॉवर नोजल पर भी कड़े नियम लगाए गए थे, जिसमें शॉवर नोजल यदि प्रति मिनट 2.5 गैलन से अधिक पानी छोड़ते थे, तो वह प्रतिबंधित हो जाता था। अब ट्रंप ने ऊर्जा सचिव को निर्देश दिया है कि वे पुराने नियमों को तुरंत रद्द करें और शॉवरहेड की परिभाषा को फिर से तय करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।