17 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जिसमें पहले दो मैच मीरपुर में खेले जाएंगे। पहला मैच 17 अगस्त को, जबकि दूसरा मैच 20 अगस्त को खेला जाएगा। तीसरा वनडे मैच 23 अगस्त को चट्टोग्राम में होगा। इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 26 अगस्त से होगी, और बाकी के दो मैच 29 और 31 अगस्त को खेले जाएंगे।
इससे पहले, भारतीय टीम जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी, और पहले टेस्ट का आयोजन लीड्स में किया जाएगा। इसके बाद, 2 जुलाई से बर्मिंघम में दूसरा टेस्ट, 10 जुलाई से लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट, और 23 और 31 जुलाई को मैनचेस्टर और ओवल में चौथे और पांचवे टेस्ट मैच होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।