(India)
अनुभवी भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने एक बार फिर अपना बेहतरीन खेल दिखाते हुए गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे में चल रही फिडे महिला ग्रैंड प्रिक्स के चौथे दौर में रूस की पोलिना शुवालोवा को हराया। टूर्नामेंट में हम्पी के बाद दूसरे सबसे अधिक रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी चीन की झू जिनर ने पोलैंड की एलिना काशलिंस्काया के खिलाफ एक और शानदार जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट में उनकी तीसरी जीत थी और वह साढ़े तीन अंकों के साथ अकेले शीर्ष पर हैं। दिव्या देशमुख ने लंबे गेम में शानदार प्रदर्शन किया और मेलिया सलोमे पर जीत हासिल की। हम्पी और दिव्या दोनों अब जिनर के करीब हैं और वे चीनी खिलाड़ी से केवल आधा अंक पीछे हैं। द्रोणावल्ली हरिका हमवतन वैशाली रमेशबाबू के खिलाफ काफी देर तक जीत की ओर बढ़ती दिख रही थीं। लेकिन फिर मैच बराबरी पर आ गया। शुक्रवार को हम्पी और हरिका के बीच अहम मुकाबला होगा। शुक्रवार को पांचवें दौर में दिव्या का सामना पोलिना से होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।