पाकिस्तान के निजीकरण मंत्री अब्दुल अलीम खान ने बताया था कि मई तक PIA का निजीकरण पूरा कर लिया जाएगा। बुधवार को इस पर बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि अगले हफ्ते से बिक्री प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार PIA के 51 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक के शेयर बेचने पर विचार कर रही है और संभावित खरीदारों के लिए योग्यता मानदंड तय किए गए हैं। 2024 में PIA ने करीब 21 साल बाद पहली बार 2.26 अरब रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। हालांकि, एयरलाइन पिछले कई सालों से वित्तीय संकट में है और 2023 में कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया था। साथ ही, 2020 में यूरोपीय संघ ने सुरक्षा कारणों से PIA पर प्रतिबंध भी लगा दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।