(India)
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शनिवार को लगातार नौवीं बार बीजू जनता दल के अध्यक्ष चुने गए। क्षेत्रीय पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पटनायक इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। बीजद के संगठनात्मक चुनाव अधिकारी पीके देब ने राज्य मुख्यालय शंख भवन में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में पटनायक को पार्टी अध्यक्ष घोषित किया। पटनायक के नाम की घोषणा होते ही पार्टी के जिला नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उन्हें फूल, पेंटिंग और भगवान जगन्नाथ का अंग वस्त्र और महाप्रसाद भेंट किया। देब ने कहा कि पार्टी की राज्य परिषद में 355 सदस्य हैं और उनमें से 80 को राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।