सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा
(India) आईपीएल 2025 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। आईपीएल में राजस्थान और लखनऊ के बीच अब तक सिर्फ 5 मैच खेले गए हैं। राजस्थान ने 4 और लखनऊ ने सिर्फ 1 जीता है। राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मैच खेले गए हैं। इसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी, अवेश खान, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, आयुष बदोनी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।