(India)
भारत के अग्रणी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मंगलवार को विजडन क्रिकेट अलमानैक के 2025 संस्करण में दुनिया के अग्रणी पुरुष क्रिकेटर के रूप में नामित किया गया, जबकि स्मृति मंधाना को महिला वर्ग में यह सम्मान मिला। दोनों भारतीय खिलाड़ियों को पिछले साल उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण यह सम्मान दिया गया है। इकतीस वर्षीय बुमराह ने 2024 सत्र में 14.92 की औसत से 71 टेस्ट विकेट लिए, जो एक साल में इस औसत से किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। वह 20 से कम की औसत से 200 विकेट लेने वाले पहले टेस्ट गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह ने 13.06 की औसत से 32 विकेट लिए थे। टी20 विश्व कप में उन्होंने 4.17 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए और 2013 के बाद आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की पहली खिताबी जीत में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहीं। महिला वर्ग में सीनियर बल्लेबाज स्मृति मंधाना को यह सम्मान मिला।
28 वर्षीय मंधाना ने 2024 में 1659 रन बनाए, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी महिला क्रिकेटर द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में रिकॉर्ड है। इसमें चार वनडे शतक शामिल हैं, जो भी एक रिकॉर्ड है।
मंधना दो बार यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बनीं। उन्हें 2018 में भी इस सम्मान के लिए चुना जा चुका है। वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को साल का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।