जैसे देर रात तक जागना और नींद पूरी न लेना, शरीर के मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है। इसी तरह पानी कम पीना भी वजन घटाने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। कई लोग सोचते हैं कि सिर्फ जिम जाना ही काफी है, लेकिन अगर आप पूरे दिन बैठे रहते हैं और फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते, तो फैट बर्न नहीं हो पाएगा।
इसके अलावा बार-बार खाने की आदत, जरूरत से ज्यादा हेल्दी फूड का सेवन करना, स्ट्रेस में जीना और डाइट में अचानक बड़े बदलाव करना – ये सभी चीज़ें आपके वजन घटाने की कोशिशों को बेअसर कर सकती हैं।
अगर आप वाकई में फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो सिर्फ वर्कआउट ही नहीं, बल्कि इन आदतों को भी सुधारना जरूरी है। वजन कम करना एक संतुलित लाइफस्टाइल का हिस्सा है, जिसमें नींद, खानपान, एक्टिविटी और मानसिक स्थिति – सबका ध्यान रखना होता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।