(India)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा- यह देश का दुर्भाग्य है कि जब देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंची तो आप बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे। सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेता आए, लेकिन दुख की बात है कि पीएम मोदी उस बैठक में नहीं आए। क्या बिहार दूर था? पीएम को सर्वदलीय बैठक में आकर प्लान बताना चाहिए था। हमसे क्या मदद चाहिए। खड़गे सोमवार को जयपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत वरिष्ठ नेताओं ने जयपुर एयरपोर्ट पर खड़गे का स्वागत किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।