उन्होंने कहा, "हम राहुल द्रविड़ सर के भी आभारी हैं, जिन्होंने वैभव की क्षमता को पहचाना और उसे राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने का मौका दिया। वैभव ने अपने खेल के जरिए दुनिया को दिखा दिया है कि बिहार की धरती में कितनी प्रतिभा छिपी है। आज बिहार का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हमारे सभी परिवार के सदस्य और पूरे बिहार की जनता को इस उपलब्धि पर गर्व है।" वैभव के पिता ने सभी शुभचिंतकों से अपना आशीर्वाद और समर्थन जारी रखने की अपील करते हुए कहा, "हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वैभव इसी तरह अपना प्रदर्शन जारी रखे, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का नाम रोशन करे और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार को गौरवान्वित करे। हम सभी उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।"
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उभरते क्रिकेटरों के लिए मिसाल बन गया है। इसने बिहार की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक नया रास्ता खोल दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।