प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में दो विकेट से जीत दर्ज की। इससे कोलकाता की टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। घटना का ब्योरा दिए बिना आईपीएल के बयान में कहा गया, "वरुण चक्रवर्ती ने अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के अपराध और मैच रेफरी के फैसले को स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है।"
अनुच्छेद 2.5 किसी भी "खिलाड़ी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा या इशारे से संबंधित है जो बल्लेबाज के आउट होने पर उसके प्रति निर्देशित होता है।"
मैच में दो विकेट लेने वाले चक्रवर्ती ने 52 रन पर आउट होने के बाद डेवल्ड ब्रूज को मैदान छोड़ने का इशारा किया था। इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।