पाकिस्तानी सेना ने भारत पर 8 बड़े धमाके करने का दावा किया
(India) पाकिस्तानी सेना ने कई भारतीय ठिकानों पर बड़े हमला करने का दावा किया है। इन धमाकों में अंकित किया गया है की, पंजाब में ब्रह्मोस मिसाइल भंडारण सुविधा, उरी आपूर्ति डिपो, राजस्थान में सूरतगढ़ एयरफील्ड, आदमपुर में एस-400 सिस्टम, देहरांग्यारी में तोपखाना स्थिति और पठानकोट एयरफील्ड शामिल हैं। साथ ही साथ सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा कि पाकिस्तान ने शनिवार सुबह फतह-1 से कई भारतीय ठिकानों पर हमला किया। इस दौरान मिसाइल लांचर पर एक बैनर लगाया गया। इस पर कुछ लोगों के नाम थे, जिनके बारे में दावा किया गया कि वे भारतीय हवाई हमलों में मारे गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत के एस-400 को नष्ट करने समेत 8 बड़े हमलों का दावा किया है। एक रक्षा अधिकारी ने दैनिक भास्कर को बताया कि भारत के एस-400 डिफेंस सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की खबर फर्जी है।

पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा संस्थानों की वेबसाइट्स, जैसे भारतीय सेना और मनोहर पर्रिकर रक्षा संस्थान की साइट्स, को हैक कर लिया है। हालांकि, यह दावा झूठा और भ्रामक है। जांच में पाया गया कि दोनों वेबसाइट्स—https://indianarmy.nic.in और https://idrw.org—पूरी तरह सुरक्षित और कार्यरत हैं। X पर @akglg06 द्वारा 5 मई 2025 को पोस्ट किए गए एक बयान में भी इस दावे को गलत बताया गया और लोगों से भ्रमित न होने की अपील की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।