BCCI: राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में रुचि है, परन्तु क्रिकेट देश की सुरक्षा और अखंडता से ऊपर नहीं !
(India) BCCI ने कहा: राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में रुचि है, परन्तु क्रिकेट देश की सुरक्षा और अखंडता से ऊपर नहीं, BCCI का यह बयान राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने की उनकी नीति को दर्शाता है। क्रिकेट के प्रति जुनून को समर्थन देते हुए, वे स्पष्ट करते हैं कि देश की सुरक्षा और अखंडता सर्वोपरि है। साथ ही साथ धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला आईपीएल मैच बीच में ही रद्द करना पड़ा। पाकिस्तान ने चंडीगढ़ हवाई क्षेत्र में ड्रोन हमला किया था, जिसके बाद भारत को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। दोनों टीमों को धर्मशाला से सुरक्षित जालंधर लाया गया। वहां से टीमें दिल्ली के लिए ट्रेन में सवार हुईं। जालंधर में उनके लिए विशेष रूप से ट्रेन की व्यवस्था की गई थी। धर्मशाला से जालंधर लाए जाने के बाद पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचीं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच होशियारपुर के रास्ते अलग-अलग जत्थों में जालंधर रेलवे स्टेशन लाया गया। दोनों टीमों को विशेष 'वंदे भारत एक्सप्रेस' के जरिए नई दिल्ली भेजा गया। ये सभी खिलाड़ी जालंधर से इस ट्रेन में सवार हुए। यह आज की तीसरी ट्रेन थी, जिसमें आईपीएल खिलाड़ी और अधिकारी आ रहे हैं। हमारे पास जरूरत के हिसाब से ट्रेनें उपलब्ध हैं, स्थानीय अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। हमारे वरिष्ठ अधिकारी लगातार इस स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जरूरत के हिसाब से रैक का संचालन किया जाएगा। सैन्य संघर्ष के कारण शुक्रवार को आईपीएल स्थगित कर दिया गया था। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव शुरू हो गया था। उस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। बीसीसीआई ने कहा कि हालांकि क्रिकेट में लोगों की दिलचस्पी राष्ट्रीय स्तर पर है, फिर भी क्रिकेट देश की सुरक्षा और अखंडता से ऊपर नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।