राजस्थान रॉयल्य से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, पिंकसिटी में रविवार को दिखेगा आईपीएल का रोमांच
(India) राजधानी जयपुर में रविवार को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा...मैच से पहले दोनों टीमों ने जीत का भरोसा जताया...मैच को लेकर पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच जेम्स होप्स ने कहा कि कल के मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेंगे..वहीं मैच को लेकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि निश्चित तौर पर ये सीजन हमारे लिए अच्छा नहीं रहा है, बॉलिंग-बैटिंग और क्षेत्ररक्षण में कई गलतियां हुई
आईपीएल मैचों की कड़ी में रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा...आईपीएल मैच के आयोजन को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए है...एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकियों को देखते हुए इस बार पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है...एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर रामेश्वर सिंह ने बताया कि एसएमएस स्टेडियम के भीतर और बाहर पुलिस की ओर से तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है...स्टेडियम में दाखिल होने वाले सभी गेटों पर एडीसीपी स्तर के पुलिस अधिकारी तैनात किए गए है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।