4-नेशन टूर्नामेंट: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शूटआउट में अर्जेंटीना को हराया
(India) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट में मेजबान अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। नियमित समय में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। भारत के लिए कनिका ने तीसरे क्वार्टर में शानदार गोल कर स्कोर बराबर किया। अर्जेंटीना की ओर से मिलग्रोस डेल वैले ने पहले क्वार्टर में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी। शूटआउट में भारत की कप्तान और गोलकीपर निधि ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार चार गोल बचाए। वहीं, लालरिनपुई और लालथंतलुआंगी ने सटीक शॉट लगाकर भारत को जीत दिलाई। अब भारत का अगला मुकाबला शुक्रवार को चिली से होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।