प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ली जे-म्यांग को दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "कोरिया गणराज्य (आरओके) के राष्ट्रपति चुने जाने पर श्री ली जे-म्यांग को बधाई।" हम भारत-कोरिया गणराज्य विशेष रणनीतिक साझेदारी का विस्तार और मजबूती देने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। उदारवादी विचारधारा वाले विपक्षी उम्मीदवार ली जे-म्यांग मंगलवार रात को राष्ट्रपति चुने गए।
उनकी जीत से दक्षिण कोरिया में महीनों से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल खत्म हो जाएगी। देश में राजनीतिक उथल-पुथल तब शुरू हुई जब रूढ़िवादी नेता यूं सुक येओल ने अचानक 'मार्शल लॉ' लगा दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।