इंडोनेशिया ओपन: सात्विक-चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हुई बाहर
(India) इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की शीर्ष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सफर क्वार्टर फाइनल में थम गया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में उन्हें मलयेशिया की मान वेई चोंग और ति काई वुन की जोड़ी के हाथों सीधे गेम में 19-21, 16-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। मुकाबला करीब 43 मिनट तक चला, जिसमें मलयेशियाई खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। गौरतलब है कि पिछले पांच मुकाबलों में यह पहली बार था जब चोंग-वुन की जोड़ी ने सात्विक-चिराग को हराया। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों की चुनौती समाप्त हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।