ताइवान ने जलते जहाज से 18 लोगों की जान बचाने पर भारतीय नौसेना को कहा धन्यवाद
(India) भारतीय नौसेना ने हाल ही में अरब सागर में जलते एक वाणिज्यिक जहाज MV Islander से 18 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस साहसिक अभियान के बाद अब ताइवान ने भी भारतीय नौसेना को धन्यवाद कहा है।

रेस्क्यू किए गए लोगों में कुछ ताइवानी नागरिक भी शामिल थे। भारतीय युद्धपोत INS कोच्चि ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए हेलीकॉप्टर और बचाव दल की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने इस मानवीय मिशन की सराहना करते हुए भारतीय नौसेना की तत्परता और सहयोग के लिए आभार जताया। इससे पहले चीन ने भी इस मिशन की सराहना की थी।

यह मिशन भारत की क्षेत्रीय जिम्मेदारी और वैश्विक भूमिका को दर्शाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।