प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने कनाडा पहुंचे, मोदी ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर चर्चा
(India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कनैनिस्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां पहुंच गए हैं। यह एक दशक में मोदी की कनाडा की पहली यात्रा है, प्रधानमंत्री इस दौरान विश्व के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे और ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर साइप्रस से कनाडा पहुंचे। कनैनिस्किस में 16-17 जून को शिखर सम्मेलन होना है और यह जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की लगातार छठी बार भागीदारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।