ईरान ने इसराइल के कई ठिकानों पर किया हमला, हमले में इसराइल की कई इमारतों को पहुंचा नुकसान
(India) इसराइल-ईरान संघर्ष में गुरुवार को ईरान ने इसराइल के कई ठिकानों पर हमला किया...इस हमले में इसराइल के कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है....इसकी चपेट में सोरोका अस्पताल भी आ गया... इसके कारण यहां के कई वॉर्ड पूरी तरह से नष्ट हो गए... सोरोका अस्पताल के निदेशक ने बताया है कि अस्पताल के कई वॉर्ड पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं
इसराइली अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह होलोन में ईरानी मिसाइल हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं...अबईरानी हमलों में घायलों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है...होलोन में हमले के बाद फ्लैटों के एक ब्लॉक की छत गिर गई

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।