इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष जारी, ईरानी सेना के 3 कमांडरों को मारने का दावा
(India) इजराइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 9वां दिन है। इजराइली सेना ने शनिवार को ईरानी सेना के 3 कमांडरों को मारने का दावा किया है। इनमें ड्रोन यूनिट, IRGC कुद्स फोर्स और IRGC के फिलिस्तीनी मामलों से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। इजराइल ने ईरानी शहरों- खोरमाबाद , कोम, इस्फहान पर भी मिसाइलें दागीं। इसमें 5 लोगों की मौत और 4 घायल हो गए। वहीं, ईरान ने शनिवार सुबह इजराइल में तेल अवीव समेत दूसरे शहरों पर मिसाइल हमले किए। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे इजराइल को जंग रोकने के लिए नहीं कहेंगे। ईरान के सर्वोच्च लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने संभावित उत्तारधिकारी के रूप में तीन मौलवियों के नाम सामने रखे हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।