पीएम नरेंद्र मोदी रियो डी जनेरियो पहुंचे, 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गए हैं जहां उनका गैलियो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ पीएम की ये ब्राजील की दो चरणीय यात्रा है जो ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर हो रही है इस यात्रा के दौरान पीएम रियो के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद राजधानी ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा करेंगे… रियो डी जेनेरियो पहुंचने के बाद पीएम ने खुशी जताते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गया हूं जहां मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा और फिर राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा के लिए इसकी राजधानी ब्रासीलिया जाऊंगा, इस यात्रा के दौरान बैठकों और बातचीत के एक सार्थक दौर की उम्मीद है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।