FATF रिपोर्ट: पुलवामा हमले में Amazon से विस्फोटक, गोरखनाथ आतंकी को PayPal से फंडिंग
(India) FATF की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलवामा आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक Amazon से खरीदे गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सामान्य ग्राहकों की तरह सामान मंगवाया, जिससे संदेह नहीं हुआ।

इसी रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले आतंकी को PayPal के जरिए फंडिंग मिली थी। इस पैसे का इस्तेमाल हमले की तैयारी और यात्रा में किया गया।

FATF ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए हो रही टेरर फंडिंग पर चिंता जताई है और सख्त निगरानी की सिफारिश की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।