इस खास मौके पर राज्य के खेल मंत्री शकलियार वारजरी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री संगमा ने भारतीय सेना का आभार जताते हुए कहा कि शिलांग को एक बार फिर मेजबान स्थल के रूप में चुना जाना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस साल जेएन स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल समेत कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे। संगमा ने उम्मीद जताई कि इस बार डूरंड कप और भी यादगार होगा, खासकर तब जब स्थानीय टीमें इसमें सक्रिय भागीदारी कर रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।