शुभमन गिल का धमाका, इंग्लैंड में एक सीरीज में बनाए सबसे ज्यादा रन
(India) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह इंग्लैंड में एक ही टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस सीरीज में उनके अब तक 607 रन हो चुके हैं, जिससे उन्होंने राहुल द्रविड़ (602 रन, 2002) और विराट कोहली (593 रन, 2018) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में गिल ने 16 और 6 रन बनाए, जबकि इससे पहले की चार पारियों में उन्होंने 585 रन बना लिए थे।

एजबेस्टन टेस्ट में गिल का प्रदर्शन बेहद खास रहा, जहां उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक जड़ा। इस तरह वह भारत के दूसरे बल्लेबाज बने जिन्होंने एक ही टेस्ट में यह दुर्लभ कारनामा किया। उनसे पहले यह उपलब्धि 1971 में सुनील गावस्कर ने हासिल की थी। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में जारी है, जिसमें इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया है और फिलहाल भारत की दूसरी पारी चल रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।