यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा टली
(India) केरल की नर्स निमिषा प्रिया, जिन्हें यमन में हत्या के मामले में 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी, को फिलहाल राहत मिल गई है। धर्मगुरुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप से सजा टाल दी गई है।

2017 से जेल में बंद निमिषा पर यमनी नागरिक और उसके क्लिनिक पार्टनर की हत्या का आरोप है। भारत और यमन के धार्मिक नेता शरिया कानून के तहत पीड़ित परिवार को ब्लड मनी स्वीकार करने के लिए मना रहे हैं। भारत सरकार भी रियाद के जरिए इस मामले में कूटनीतिक प्रयास कर रही है।

पीड़ित परिवार ने अब तक मुआवज़ा लेने से इनकार किया है, लेकिन पहली बार बातचीत के लिए एक करीबी सदस्य सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में चिंता जताई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।