सावन के अंतिम सोमवार पर बन रहा गजलक्ष्मी योग, चमक सकती है इन राशियों की किस्मत
(India) सावन माह भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र समय माना जाता है। साल 2025 में सावन का अंतिम सोमवार 4 अगस्त को पड़ रहा है, और इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की खास स्थिति के कारण गजलक्ष्मी राजयोग, द्विद्वादश योग और बुधादित्य योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। इन विशेष योगों का असर कुछ राशियों पर बहुत सकारात्मक होगा और उनके जीवन में धन, सफलता और खुशहाली के नए द्वार खुल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा इन शुभ योगों का सबसे अधिक लाभ।

वृषभ राशि: सावन का अंतिम सोमवार वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहेगा। द्विद्वादश योग की वजह से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी और भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में तरक्की के योग हैं। इस समय बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं।

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए यह दिन भाग्य चमकाने वाला हो सकता है। अधूरे काम पूरे होंगे और परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कामों में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में सराहना और प्रमोशन के योग हैं। इस समय आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी और आपको वरिष्ठों का समर्थन भी मिलेगा।

तुला राशि: तुला राशि वालों को इस दिन शिव जी की विशेष कृपा मिल सकती है। कामों में सफलता मिलेगी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा और अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।