नेपाल में राजनीतिक भूचाल: हिंसक प्रदर्शनों के बीच PM ओली का इस्तीफा, संसद में आगजनी
(India) नेपाल में चल रहे उग्र प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपना इस्तीफा दे दिया। राजधानी काठमांडू में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और संसद भवन में घुसकर तोड़फोड़ के साथ आगजनी की।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन के बाहर भी भारी विरोध किया और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। हालात काबू में लाने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया और कई जगहों पर आंसू गैस के गोले दागे गए।

ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता गहराने की आशंका है। विपक्षी दल नई सरकार बनाने की तैयारी में जुट गए हैं, जबकि प्रदर्शनकारियों की नाराज़गी अब भी कम नहीं हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।