एशिया कप हाई-वोल्टेज मैच: सूर्या की बल्लेबाजी से पाकिस्तान का घमंड टूटा
(India) एशिया कप 2025 के रोमांचक टी20 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर में हराकर शानदार जीत दर्ज की। दुबई में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंत में सूर्यकुमार यादव की धुआंधार पारी और निर्णायक छक्के ने पाकिस्तान के घमंड को चकनाचूर कर दिया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाए। उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रहे, लेकिन मध्यक्रम ने संभलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।

जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत ताबड़तोड़ रही, फिर अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए और आते ही खेल का रुख बदल दिया।

सूर्यकुमार यादव ने अपने खास अंदाज में चौके-छक्कों की बारिश कर दी। 16वें ओवर की 5 वीं गेंद पर सुर्या ने शानदार छक्का जड़कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

भारत की जीत के बाद स्टेडियम नीले रंग में डूब गया। दर्शकों ने तिरंगा लहराकर जीत का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर भी "सूर्या शाइन" और "भारत माता की जय" जैसे नारे ट्रेंड करने लगे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।