सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आईपीएल अनुबंध हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी किया है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल में अपनी टीम में चुना था, जहां उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंद पर शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
बिहार की टीम प्लेट लीग सत्र में भाग लेगी, जिसका पहला मैच 15 अक्टूबर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ होगा। सूर्यवंशी के बिहार के लिए पूरा सत्र खेलने की संभावना नहीं है, क्योंकि वह अगले साल की शुरुआत में अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनने की दौड़ में होंगे।
बिहार की टीम:
पीयूष कुमार सिंह, भाष्कर दुबे, सकीबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अर्नव किशोर, आयुष लोहारूका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम, सचिन कुमार।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।