सबसे खास बदलाव है लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल करना। कुलदीप पहले दो मैचों में बाहर थे, लेकिन सीरीज में हार के बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें मौका दिया।
वहीं बीसीसीआई की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक नीतीश रेड्डी घायल होने की वजह से तीसरे वनडे में नहीं खेल पा रहे हैं। बोर्ड के मुताबिक मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर रख रही है।
वहीं 29 अक्टूबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप को भी औपचारिकता भर रह गए तीसरे वनडे में मैदान पर नहीं उतारने का फैसला किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।