विश्व में 43वें स्थान पर काबिज दिल्ली की 17 साल की खिलाड़ी अनाहत ने रविवार को छठी वरीयता प्राप्त अल्वेस को 41 मिनट तक चले मुकाबले में 12-10, 12-10, 8-11, 11-2 से हराया।
अनाहत का इस 96,250 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए सिल्वर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अगला मुकाबला बेल्जियम की दूसरी वरीयता प्राप्त टिने गिलिस से होगा।
इस बीच टोरंटो एथलेटिक क्लब ओपन में छठी वरीयता प्राप्त वीर चोटरानी इंग्लैंड के पेरी मलिक से हार कर बाहर हो गए। मलिक ने 11-7, 11-5, 9-11, 5-11, 11-5 से जीत हासिल की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।