ओबामा ने “पॉड सेव अमेरिका” की रिकॉर्डिंग में कहा, "मंगलवार की रात हमारे लिए अच्छी रही। अमेरिकी लोग ध्यान दे रहे हैं। वे नफरत या सत्ता के दुरुपयोग को पसंद नहीं करते।”
न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी और डेमोक्रेटिक नेताओं एबिगेल स्पैनबर्गर और मिकी शेरिल की जीत के बाद, डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर एकता और सहयोग पर चर्चा फिर तेज हो गई है।
एपी वोटर पोल के मुताबिक, 17 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप के कामकाज से खुश नहीं हैं, जबकि कई मतदाताओं ने माना कि ट्रंप की आव्रजन नीति बहुत कठोर रही है।
ओबामा ने कहा, “अभी बहुत काम बाकी है, लेकिन हम सब मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। संघर्ष जरूर है, लेकिन हमारे अंदर कुछ ऐसा है जो हमें असाधारण बनाता है।”
ओबामा ने सोशल मीडिया पर भी मंगलवार के चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को बधाई दी।
अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति ओबामा ने कहा, ‘‘यह हमें याद दिलाता है कि जब हम मजबूत और दूरदर्शी नेताओं के साथ एकजुट होते हैं, जो महत्वपूर्ण मुद्दों को ध्यान में रखते हैं, तो हम जीत सकते हैं। हमें अभी भी बहुत काम करना है और भविष्य उज्ज्वल दिख रहा
है।’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।