भ्रष्टाचार विवादों के बीच जेलेंस्की सरकार पर बढ़ा दबाव, यूक्रेनी सेना प्रमुख ने मोर्चे पर सैनिकों से की मुलाकात
(India) तेज़ हो गई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी एनरगोटॉम रिश्वतखोरी के केंद्र में है। कंपनी के उपाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को पद से हटा दिया गया है।
कीव की अदालत में भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसियों ने 15 महीने की जांच रिपोर्ट पेश की है, जिसमें हजार घंटे की फोन रिकॉर्डिंग शामिल है। अब तक पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और सात पर आरोप लगे हैं। जांच में करीब 10 करोड़ डॉलर की अवैध कमाई का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घोटाले में जेलेंस्की की मीडिया प्रोडक्शन कंपनी क्वार्टल 95 के सह-संस्थापक तैमूर मिंदिच का नाम भी सामने आया है, जो इस साजिश का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है।
इस विवाद ने सरकार को मुश्किल स्थिति में ला दिया है। पिछले साल जब जेलेंस्की ने भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसियों की शक्तियां घटाने की कोशिश की थी, तब देश में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे थे। अब इस मामले ने उनके राजनीतिक भविष्य पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस बीच, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि यूरोपीय संघ यूक्रेन को छह अरब यूरो की आर्थिक सहायता देगा। उन्होंने संसद में कहा, “अब वक्त आ गया है कि रूस के इस खेल को खत्म किया जाए और बातचीत की मेज पर लाया जाए।”
वहीं दूसरी ओर, यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल ओलेक्जेंडर सिरस्की ने पूर्वी डोनेत्स्क क्षेत्र के पोक्रोव्स्क शहर का दौरा किया। वहां उन्होंने अग्रिम मोर्चे पर रूसी घेराबंदी से जूझ रहे सैनिकों से मुलाकात की और सैन्य अभियान की समीक्षा की। वर्तमान में यूक्रेनी सेना शहर की गलियों में भीषण संघर्ष कर रही है, जबकि रूसी बलों की धीरे-धीरे बढ़ती कार्रवाई अब ग्रामीण इलाकों तक पहुंच चुकी है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।