रोहित-कोहली 2027 का विश्व कप खेल सकते हैं: मोर्ने मोर्कल
(India) टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का मानना है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेल सकते हैं। बशर्ते वह मानसिक और शारीरिक रूप से यह महसूस करें कि उनका शरीर ऐसा कर सकता है।

मोर्ने मोर्कल को यकीन है कि रोहित-कोहली टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे और उनकी मौजूदगी विपक्षी गेंदबाजों के दिमाग पर भारी पड़ेगी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होने से पहले रांची में मीडियाकर्मियों से मोर्ने मोर्कल ने कहा कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में कोहली और रोहित के अनुभव का कोई विकल्प नहीं है।

रोहित और कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ये दोनों बल्लेबाज भारत के लिए अब बस एक ही प्रारूप में खेलते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे रांची में खेला जाएगा और इसके लिए रोहित-कोहली रांची पहुंच गए हैं और दोनों ने सीरीज की तैयारियां भी शुरू कर दी है।

Source: PTI

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।