लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सांसद वेल में पहुंचे, वोट चोर गड्डी चोर के नारे, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
(India) लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वेल में पहुंच गए। उनकी मांग है कि सरकार SIR पर फौरन चर्चा करे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए विरोध-प्रदर्शन जरूरी है।

विपक्ष का लगातार दूसरे दिन संसद में प्रदर्शन जारी है। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

विपक्ष की मांग है कि सरकार SIR पर चर्चा करे, जबकि सरकार ने कहा है कि वह चुनावी सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है। इस बीच, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने संचार साथी एप को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।