पुर्णेंदु तिवारी उन आठ पूर्व भारतीय नौसैनिक अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें अगस्त 2022 में कतर में गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में कूटनीतिक प्रयासों के बाद सात अधिकारियों को माफी मिली और वे फरवरी 2024 में भारत लौट आए। हालांकि, तिवारी एक अलग वित्तीय जांच में फंसे होने के कारण वहीं रुक गए थे और अब उसी सिलसिले में उन्हें दोबारा जेल भेजा गया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ बातचीत के दौरान इस विषय को उठाया था। भारत-कतर के मजबूत संबंधों और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर भरोसा जताया गया था। फिलहाल तिवारी जेल में हैं और परिवार का कहना है कि हाल के दिनों में उनसे केवल सीमित बार ही संपर्क हो सका है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।