पाकिस्तान में आतंकी हमला: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर फायरिंग, पांच जवान शहीद
(India) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। करक जिले में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस के एक वाहन पर अचानक गोलियां बरसा दीं। इस हमले में वाहन में सवार पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी पुलिसकर्मी रूटीन पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तानी प्रशासन का कहना है कि हाल के महीनों में इस तरह के हमलों के पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीटीपी का हाथ बताया जा रहा है, खासकर अफगान सीमा से सटे इलाकों में हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।