सीजफायर के तहत दोनों देशों ने हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने, नागरिक इमारतों और सैन्य ठिकानों पर हमले न करने, और अनायास गोलीबारी से बचने पर सहमति जताई। इसके अलावा, खदान निषेध कानूनों का पालन, सीमा क्षेत्र से खदानों को हटाना, और साइबर अपराध व मानव तस्करी जैसे ट्रांसनेशनल क्राइम्स के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। विश्वास बढ़ाने के कदम के रूप में 18 कंबोडियाई सैनिकों को 72 घंटे की शांति के बाद लौटाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री जनरल टी सीहा तथा थाईलैंड के रक्षामंत्री जनरल नटाफॉन नार्कफानिट ने की, और आसियान निरीक्षक दल भी मौजूद रहा। इस समझौते से उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझेंगे और क्षेत्र में स्थिरता और विकास को बढ़ावा मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सिफारिशों ने इस प्रक्रिया को और भरोसेमंद बनाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।