मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा: पटरी से उतरी ट्रेन, 13 की मौत
(India) उत्तरी अमेरिकी देश मेक्सिको में एक भीषण रेल हादसा सामने आया है, जहां एक यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 90 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद उस रेल मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जो प्रशांत महासागर को मैक्सिको की खाड़ी से जोड़ता है और रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है।
राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि नौसेना ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने सरकारी राहत और बचाव एजेंसियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित राज्य के गवर्नर को घायलों के इलाज और प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें और वीडियो स्थिति की गंभीरता को दर्शा रही हैं। डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। गौरतलब है कि इस रेल सेवा की शुरुआत 2023 में हुई थी और सरकार इसे भविष्य के लिए एक अहम परिवहन परियोजना के रूप में विकसित कर रही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।