दुनिया में मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने में सौराष्ट्र-कच्छ का बहुत योगदान, मोदी बोले-मैंने मिनी जापान बोला तो उड़ा मजाक, आज हकीकत सामने
(India) पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि भारत को दुनिया में मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने में सौराष्ट्र-कच्छ का बहुत योगदान है। राजकोट में 2.50 लाख से ज्यादा MSME हैं। यहां अलग अलग इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स में स्क्रू ड्राइवर से लेकर ऑटो पार्ट्स मशीन टूल्स, एयरोप्लेन, फाइटर प्लेन और रॉकेट तक के पॉर्ट्स बनते हैं।
इस दौरान पीएम ने अपने एक पुराने भाषण का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा- गुजरात का सीएम रहते हुए मैंने एक बार कहा था कि मोरबी, जामनगर और राजकोट एक दिन मिनी जापान बनेंगे। लोगों ने मजाक बनाया लेकिन आज हकीकत सबके सामने है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।