(JHARKHAND, India)
झारखंड का कोडरमा जिला धीरे धीरे अवैध विस्फोटक की मंडी बनता जा रहा है और प्रशासन ने साध रखी है चुप्पी। यहां आए दिन कारोबारियों और पुलिस महकमे के बीच आंखमिचैली का खेल चलता रहता है और विस्फोटक जब्त करना पुलिस के लिए आम बात है। लेकिन इस पर रोक लगाने में पुलिस भी असमर्थ नजर आ रही है। मंगलवार को भी जयनगर थाना क्षेत्र के तेतरोन मोड़ पर एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें अवैध रुप से 25 बोरे अमोनियम नाईटेªट और 300 पीस जिलेटिन लदी थी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने वैन जब्त कर ली है। वही घटना के बाद वैन चालक और खलासी मौके से फरार है। पुलिस ने अवैध विस्फोटक को बरामद कर मामले में जांच शुरु कर दी है कि आखिर इसे किस काम के लिए कहां ले जाया जा रहा था......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।