मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना फतेहपुर के बकेवर क्षेत्र के दिलावलपुर गांव की है। यहां 65 वर्षीय सावित्री देवी अपने घर पर थीं। इसी दौरान उनका बेटा राजू पटेल कथित तौर पर शराब के नशे में घर पहुंचा। माँ ने उसे शराब पिने से मना किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पास में पड़ी ईंट से माँ के सिर पर वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण सावित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार में चीख- पुकार मच गयी और गांव में सनसनी फैल गयी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने बाद में मामा को फ़ोन कर माँ की हत्या के लिए अपने बड़े भाई को रामजीवन को जिम्मेदार बताया। इसके बाद वह एक दोस्त की मदद से शिवराजपुर स्थित गंगा घाट पर पंहुचा, लेकिन उसने गंगा स्नान नहीं किया। परिजनों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किये गए फावड़े को भी बरामद किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की क़ानूनी कार्रवाई जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।